BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में मनाया गया नशा मुक्त भारत अभियान!

Image
 आज  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नशा मुक्त भारत अभियान मनाया गया जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट तथा राजकीय  प्राथमिक विद्यालय भराड़पट ने संयुक्त रूप से भाग लिया। 15 अगस्त 2020 को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की थी जिसका उद्देश्य देश और समाज को नशे के दुष्प्रभाव और रोकथाम के प्रति जागरूक करना है। आज सामाजिक कल्याण विभाग के द्वारा विद्यालय प्रांगण में नशा मुक्त भारत अभियान का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों ने नारा लेखन तथा भाषण प्रतियोगिता इत्यादि में भाग लिया। संपूर्ण कार्यक्रम प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद्र कटोच जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। प्रतिभागी विद्यार्थियों को रिफ्रेशमेंट दी गई और बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। नशा एक ऐसा जहर है जो न केवल व्यक्ति बल्कि समाज और देश को भी खोखला कर रहा है। हर भारतीय का यही हो सपना, नशा मुक्त हो भारत अपना!

खुशखबरी! राजकीय उच्च पाठशाला पपलोटू के अंकित ने नेशनल स्कॉलरशिप एग्जाम में झटका 38 वां स्थान!


राजकीय उच्च पाठशाला पपलोटू के विद्यार्थी अंकित कुमार ने राष्ट्रीय मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा में मंडी जिला में 38वां स्थान प्राप्त किया है। पूरे हिमाचल से 832 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी तथा यह छात्रवृत्ति नवमी कक्षा से 12वीं कक्षा तक प्रतिवर्ष मिलती है। अंकित को प्रतिवर्ष यह छात्रवृत्ति ₹6000 4 वर्षों तक प्रतिवर्ष मिलेगी।

राजकीय उच्च पाठशाला पपलोटू के मुख्य अध्यापक प्रवीण कुमार गुलेरिया जी ने इस उपलब्धि के लिए अंकित कुमार, उसके परिजनों तथा शिक्षक वर्ग को बधाई दी है।

LADBHAROLNEWS.COM की तरफ से राजकीय उच्च पाठशाला पपलोटू के चयनित विद्यार्थी अंकित कुमार तथा उसके गुरुजनों को बहुत-बहुत बधाई! हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। धन्यवाद।
LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments