BREAKING NEWS:

बेटियों को सशक्त बनाना ही विकसित समाज की नींव : सीडीपीओ बालम राम वर्मा

Image
  जोगिंदर नगर, 09 जुलाई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्राहल में छात्राओं के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बालम राम वर्मा ने की। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक राहुल ठाकुर ने छात्राओं को करियर काउंसिलिंग के महत्व, विभिन्न रोजगार एवं उच्च शिक्षा के अवसरों तथा अपने लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रंजना ने व्यक्तिगत स्वच्छता (पर्सनल हाइजीन), संतुलित जीवनशैली और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बालम राम वर्मा ने छात्राओं को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मदर टेरेसा योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना, बेटी है अनमोल योजना, मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना, महिला स्वयं रोजगार योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं के उद्देश्य एवं लाभों से अवगत कराया।...

जोगिंदर नगर रेलवे स्टेशन के पास युवक का अर्धनग्न शव मिलने से फैली सनसनी!


शुक्रवार को जोगिंदर नगर रेलवे स्टेशन के पास एक 22 वर्षीय युवक का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृत्य युवक की पहचान नहीं हो पाई है। जोगिंदरनगर पुलिस सहित रेलवे पुलिस ने भी जांच शुरु कर दी है।

इस शव को सबसे पहले जोगिंदर नगर के एक टैक्सी चालक ने देखा!


शुक्रवार सुबह टैक्सी स्टैंड का एक चालक रेलवे भूमी से होते हुए घर जा रहा था तभी उसकी दृष्टि झाड़ियों में पड़े एक शव पर गई। उसके शोर मचाने पर भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी संदीप शर्मा सहित एएसआई पवन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।

सूत्रों के अनुसार युवक करीब 2 सप्ताह से रेलवे की भूमि के नजदीक डेरा जमाए हुआ था लेकिन दो दिनों से वह दिखाई नहीं दे रहा था वो शुक्रवार को उसका शव झाड़ियों में मिला। जोगिंदर नगर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक राजेश भारद्वाज ने बताया कि शाम को लेकर जोगिंदर नगर पुलिस और रेलवे पुलिस जांच कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।


जोगिंदर नगर क्षेत्र में सुनसान स्थानों पर लगातार तीसरा शव मिलने से सनसनी फैल गई है। इस हादसे से पूर्व दिल्ली से लापता सैंथल पङैन निवासी व्यक्ति का शव मिला था।दारट बगला पंचायत की एक सुनसान जगह में भी आयुर्वेद विभाग के एक कर्मचारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था।

LADBHAROLNEWS.COM इस घटना पर दुख जाहिर करता है और हम उम्मीद करते हैं कि हमारी पुलिस शीघ्र ही किसी नतीजे पर पहुंचेगी।

LADBHAROLNEWS.COM इस घटना पर दुख जाहिर करता है और हम उम्मीद करते हैं कि हमारी पुलिस शीघ्र ही किसी नतीजे पर पहुंचेगी।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM


Comments