BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
वन प्रचार मंडल बन विभाग हि०प्र० जिला को आग से बचाने के बारे व वनों से  हमें पहुंचने वाले लाभ के बारे में।       
लड भडोल बाजार मे वनखंडधिकारी जरनैल सिंह की देखरेख  प्रोग्राम कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया ।  लड भडोल के वन परिक्षेत्रअधिकारी  तरुण शर्मा वनखंडअधिकारी दलेड पवन  कुमार वनखंडअधिकारी  पण्डोल अनिल अवस्थी व रमेशकुमार व रक्षक पवन कुमार, पंकज कपुर यशपाल शर्मा  व वन कर्मचारी  उपस्थित रहे । वन प्रचार मंडल के कलाकारों द्वारा लौगो को नाच - गाने व गीत- संगीत तथा भाषण द्वारा विभिन्न तरीकों से  लौगो  को जागरूक किया । इस मोके पर वन परिक्षेत्रअधिकारी तरुण शर्मा ने भी  आग से जागरूकता संबंधी विचार लौगो के सामने रखे।

Comments

Post a Comment