BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

जोगिंदरनगर की बेटी अलीशा कटोच का ऐतिहासिक पराक्रम!


लडभड़ोल ( मिंटू शर्मा) 
गांव तरामट की बेटी अलीशा कटोच ने कजाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए 6 गोल्ड, 5 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल जीते।

सिर्फ 16 साल की उम्र में अपने सफर की शुरुआत कर, अलीशा आज देश की सर्वश्रेष्ठ महिला पायलट के रूप में उभरी हैं।

पिछले साल भी वह भारत की पहली महिला पायलट के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

इस उपलब्धि के लिए अलीशा, उनके माता-पिता और विशेष रूप से नाना-नानी को हार्दिक बधाई।

आप हिमाचल और भारत की शान हैं।






Comments