BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

भाजपा जोगिंदरनगर मंडल के अध्यक्ष श्री पंकज जमवाल ने किया कधार पंचायत के गांव थोरट का दौरा, सुनी लोगों की समस्याएं !


आज भारतीय जनता पार्टी जोगिंदरनगर मंडल अध्यक्ष श्री पंकज जमवाल ने कधार पंचायत के गांव थोरट का दौरा किया और अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने लोगों और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना।

पूर्व प्रधान और पार्टी के उपाध्यक्ष श्री ज्ञान ठाकुर ने करवाया गांव की समस्याओं से अवगत !


इस दौरान पूर्व प्रधान और पार्टी के उपाध्यक्ष श्री ज्ञान ठाकुर जी ने अपने विचार रखे और गांव की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि गांव वालों की मुख्य समस्या गांव का सङक सुविधा से वंचित होना है। इस विषय पर श्री पंकज जमवाल जी ने कहा कि वह समस्या को लोकसभा सांसद पंडित राम स्वरुप शर्मा, जिला उपायुक्त, मुख्यमंत्री जी के समक्ष पुरजोर तरीके से रखेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान में कोई कमी आने नहीं दी जाएगी।
                            वीडियो देखें




यह सब रहे बैठक में उपस्थित!

इस अवसर पर श्री पंकज जमवाल सहित पूर्व प्रधान एवं मंडल उपाध्यक्ष श्री ज्ञान ठाकुर, मंडल महामंत्री अजय सकलानी, मंडल कोषाध्यक्ष राजीव सूद, बूथ अध्यक्ष घनश्याम जी तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। गांव का दौरा करने के लिए और समस्याओं को सुनने के लिए लोगों ने पंकज जी को आभार व्यक्त किया।

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM



महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments