BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंडोल लहराया जीत का परचम 🏆

Image
 🏆 राजकीय  वरिष्ठ माध्यमिक   पाठशाला  पंडोल  अंडर-19 बॉयज़ टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया । विद्यालय की टीम ने कबड्डी में हिम फ्लॉवर पब्लिक सीनियर सेकंडरी को हरा कर  कबड्डी की विजेता बनी | इस शानदार उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रविंदर भलारिया ने खिलाड़ियों का विद्यालय परिसर में भव्य स्वागत किया। उन्होंने बच्चों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनकी सफलता की खुशी मनाई तथा उन्हें भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।प्रधानाचार्य ने बताया कि  कबड्डी की यह ट्राफी 20 वर्षों बाद इस विद्यालय के हासिल की है |  इस शानदार उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत DPE श्री अतुल शर्मा जी के कुशल मार्गदर्शन तथा विद्यार्थियों की अथक मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है।  इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और सभी ने खिलाड़ियों को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत खुड्डी में एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।


लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत खुड्डी में एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें 3 युवतियां घायल और एक महिला की मौत होने का मामला सामने आया हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को करलोन (खुड्डी) में गांव के ही एक व्यक्ति की बोलेरो गाड़ी महिला तनु चला रही थी तो, उसमें 2 युवती सहित महिला सवार थीं। जैसी ही बोलेरो गाड़ी को मोडने लगी तो गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें तनु (28)पत्नी विवेक खुड्डी,मुस्कान(18) पुत्री सरवन खुड्डी,काजल(19) कोलंग सहित मीना देवी (36) पत्नी सरवन खुड्डी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर 108 एंबुलेंस के माध्यम से चारों घायलों को नागरिक अस्पताल लडभड़ोल में भर्ती किया गया। जहां ड्यूटी तैनात डॉ निखिल शर्मा ने 4 घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और 108 एम्बुलेंस के माध्यम से तनु,मीना और मुस्कान को रैफर किया गया। जिसमें मीना देवी ने सिविल अस्पताल बैजनाथ में दम तोड दिया हैं। उधर लडभड़ोल पुलिस चौकी प्रभारी रमेश कुमार ने लडभड़ोल अस्पताल में घायल काजल के बयान भी कलम बंद किए हैं। उन्होंने बताया कि महिला की मौत की सुचना पुलिस को मिली हैं। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन करने में पुलिस जुट गई है।




Comments