BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

बधाई हो आल इंडिया सैनिक स्कूल परीक्षा को किया उत्तीर्ण.......

 


लड़ भडोल क्षेत्र के सुप्रसिद्ध पाईनग्रोव स्कूल के होनहारों ने आल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा  काफ़ी अच्छे अंको के साथ उत्तीर्ण की। 

पाईनग्रोव स्कूल के विद्यार्थी हर वर्ष इस आल इंडिया लेवल प्रीतियोगिता को पास करते आ रहें है। इस वर्ष भी छ विद्यार्थियों ने इस परीक्षा को पास किया है। जिसमे आयुष जमवाल ने नौंवी कक्षा के लिए परीक्षा को उतीर्ण किया ।

वहीं अगर कक्षा छठवीं की बात करें तो प्रत्युष ठाकुर ने 214 अंक हासिल कर प्रथम , नक्ष राणा ने 200 अंक प्राप्त कर द्वितीय व  अर्णव चौहान ने 194 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही सम्राट ठाकुर व आशीष चौहान ने भी बहुत अच्छे अंक प्राप्त कर इस प्रतियोगिता को उत्तीर्ण किया है।

स्कूल प्रबंधक बलवंत ठाकुर ने बच्चों की इस उपलब्धि का श्रेय विशेष रूप से बच्चों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग व अद्यापकों के मार्गदर्शन व स्कूल प्रधानाचार्य को दिया है। उन्होंने कहा कि हमारा विद्यालय हमेशा राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए लगातार बच्चों को तैयार कर रहा है जिसका परिणाम आज सबके सामने है।

साथ ही बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी अभिभावकों व क्षत्रवाशियों को बधाई दी है।






Comments