BREAKING NEWS:

चौन्तड़ा में पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन आयोजित, एंटी चिट्टा अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान

Image
जोगिंदर नगर, 23 जून। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौन्तड़ा में आज पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार (भा.पु.से.) की अध्यक्षता में चौन्तड़ा ब्लॉक के नव-निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश सरकार के एंटी चिट्टा अभियान को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाना तथा पंचायत स्तर पर नशे के विरुद्ध व्यापक जन-जागरूकता को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में लगभग 150 पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, उप-मंडल पुलिस अधिकारी पधर, थाना प्रभारी जोगिन्द्रनगर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि चिट्टा और अन्य मादक पदार्थ आज युवाओं एवं समाज के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि एंटी चिट्टा अभियान को सफल बनाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों, युवाओं, अभिभावकों, शिक्षण संस्थानों तथा आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने, संदिग्ध गतिविधि...

लड भड़ोल महाविद्यालय में राष्ट्रीय पुस्तक सप्ताह का आयोजन


लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल में 14 नवंबर से 20 नवंबर तक राष्ट्रीय पुस्तक सप्ताह का

आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार

द्वारा किया गया। इस मौके पर पुस्तकालय अध्यक्षा श्रीमती संचिता ने बताया कि यह प्रदर्शनी

महाविद्यालय के पुस्तकालय में पूरे सप्ताह प्रतिदिन अलग-अलग थीमज़ के अंतर्गत संचालित की

जाएगी। आयोजन के प्रथम दिन अध्यात्मिक दर्शन, धार्मिक तथा महान क्रांतिकारियों की

जीवनियों से संबंधित पुस्तकों का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.

संजीव कुमार ने बताया कि पुस्तकें हमारे व्यक्तित्व तथा जीवन को बदलने की क्षमता रखती हैं।

महाविद्यालय में इस प्रकार की पहल विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए प्रेरित करने का काम

करेगी। 

Comments

Post a Comment