BREAKING NEWS:

चौन्तड़ा में पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन आयोजित, एंटी चिट्टा अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान

Image
जोगिंदर नगर, 23 जून। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौन्तड़ा में आज पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार (भा.पु.से.) की अध्यक्षता में चौन्तड़ा ब्लॉक के नव-निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश सरकार के एंटी चिट्टा अभियान को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाना तथा पंचायत स्तर पर नशे के विरुद्ध व्यापक जन-जागरूकता को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में लगभग 150 पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, उप-मंडल पुलिस अधिकारी पधर, थाना प्रभारी जोगिन्द्रनगर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि चिट्टा और अन्य मादक पदार्थ आज युवाओं एवं समाज के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि एंटी चिट्टा अभियान को सफल बनाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों, युवाओं, अभिभावकों, शिक्षण संस्थानों तथा आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने, संदिग्ध गतिविधि...

राजकीय महाविद्यालय लड़ भडो़ल में 'इलेक्ट्रोल लिटरेसी क्लब' के द्वारा महाविद्यालय के विद्यार्थियों का नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने हेतु, चुनाव आयोग के आदेशानुसार बी एल ओ हेल्प डेस्क का आयोजन किया गया |

 


लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा)राजकीय महाविद्यालय लड़ भडो़ल में 'इलेक्ट्रोल लिटरेसी क्लब' के द्वारा महाविद्यालय के विद्यार्थियों का नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने हेतु, चुनाव आयोग के आदेशानुसार बी एल ओ हेल्प डेस्क का आयोजन किया गया |  इलेक्ट्रोल लिटरेसी क्लब की संयोजिका डॉक्टर प्रीति ने बताया कि महाविद्यालय के वह विद्यार्थी जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं या प्रथम जनवरी 2025 तक अपनी 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले हैं । उन विद्यार्थियों को इस हेल्प डेस्क के माध्यम से वोटर कार्ड बनाने के लिए सहायता प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में बी एल ओ आफिस से श्रीमती श्रीमती अर्चना,श्रीमती रानी और श्रीमती शमाँ ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की । इसके साथ ही इलेक्ट्रोल लिटरेसी ग्रुप से स्वाती, दीक्षा, मुस्कान और अंशिका के द्वारा विद्यार्थियों को मतदान से संबंधित फार्म  भरने में आवश्यक सहायता प्रदान की गई।

Comments