BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 


लडभड़ोल :- पुलिस थाना जोगिंदरनगर में योरा निवासी व्यक्ति का शव जरल के नजदीक खड्ड किनारे मिलने का मामला सामने आया हैं। वीरवार को जोगिंदर नगर पुलिस थाना में लापता हुए ग्राम पंचायत ढेलू के गांव योरा के संसार चंद 47 वर्षीय के शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची जोगिंदर नगर पुलिस टीम और पुलिस थाना जोगिंदरनगर प्रभारी सकीनी कपूर ने घटनास्थल का जायजा लेकर शव में कब्जे में लेकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बता दे कि व्यक्ति बीते 11 नवंबर से लापता था और जिसका शव 10 दिनों के बाद घर के जरल के नजदीक खड्ड में मिला हैं। परिजनों ने 11 नवंबर को व्यक्ति के लापता होने की शिकायत पुलिस थाना जोगिंदरनगर में करवाई थी। हत्या व आत्महत्या की आशंका पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जोगिंदरनगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के करने हेतू अपने कब्जे में ले लिया है। डीएसपी पधर देवराज ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम में व्यक्ति के शव मिलने की जानकारी दी गई और इसके बाद जोगिंदर नगर पुलिस में शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Comments