BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

जोगिंदर नगर ढेलु पंचायत के योरा निवासी हुआ लापता पत्नी ने पुलिस थाना जोगिंदर नगर में गुमशुदगी का मामला करवाया दर्ज।

 


जोगिंदरनगर/ लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) :- पुलिस थाना जोगिंदरनगर में योरा निवासी व्यक्ति के लापता होने का मामला सामना आया हैं। पुलिस थाना जोगिंदरनगर के थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने वीरवार को बताया कि निर्मला देवी निवासी ग्राम पंचायत ढेलू के गांव योरा ने अपने पति की अचानक लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई हैं। उन्होंने बताया कि संसार चंद उम्र 47 वर्ष जोकि 11 नवंबर को सुबह 6 बजे अपने गांव योरा से बिना बताए कहीं लापता हो गया हैं। उन्होंने सभी संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की है। लेकिन उसका पता नहीं चला पाया हैं। उन्होंने बताया कि लापता व्यक्ति की तलाश की जारी है। उन्होंने बताया कि उनके परिवारजनों ने हर संभव जगह खोजबीन की हैं। उन्होंने बताया कि इस लापता व्यक्ति की जानकारी किसी भी जोगिंदरनगर विधानसभा क्षेत्रवासी को मिले तो,पुलिस थाना जोगिंदर नगर में इसकी सूचना दें।

Comments