BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

Cricket Tournament शुरू! ईगल युवक मंडल सांड पततन आज की क्रिकेट टूर्नामेंट की ओपनिंग!

 


28 अक्टूबर 2024 यानी आज से लडभङोल की ऊटपुर पंचायत के गांव  सांडा  ईगल युवक मंडल सांडा में क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो गए हैं। आज गांव सांडा में क्रिकेट टूर्नामेंट की ओपनिंग की गई। इसी गांव के   मिस्टर राजीव कुमार पिहू   ने इस टूर्नामेंट की ओपनिंग की और ₹11000 की धनराशि भेंट की। इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को 11000/- रुपए की धनराशि और रनर अप्प टीम को ₹5100 की धनराशि इनाम में दी जाएगी। इस प्रतियोगिता के लिए एंट्री फीस ₹1000 रखी गई है। इस प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज अवार्ड भी दिए जाएंगे। अंपायर का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा। बदतमीजी करने वालों को डिसक्वालीफाई कर दिया जाएगा। अगर इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों की संख्या अधिक होती है तो इनामी राशि और भी बढ़ सकती है। तो फिर देर किस बात की है? इच्छुक खिलाड़ी रहें तैयार और वो ले सकते हैं इस प्रतियोगिता में भाग और दिखा सकते हैं अपने जौहर! धन्यवाद! स्टेट हिमाचल प्रदेश टीवी।

अधिक जानकारी के लिए ईगल युवक मंडल के प्रधान से 9418576996 पर संपर्क करें!

Comments