BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया गया।


लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया गया।जिसकी अध्यक्षता पंजालग स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य  सतीश भारद्वाज ने मुख्यअतिथि के रुप में की। राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी मंजुला देवी ने मुख्याअतिथि का फूल मालाओं से स्वागत किया और साथ ही बैच व टोपी पहानकर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी मंजुला देवी ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना की पृष्ठभूमि के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी और अंत में मुख्याअतिथि ने स्वयंसेवकों को अपना शुभ संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवी लगातार अब 7 दिनों तक स्कूल प्रांगण और अन्य जगहों में साफ सफाई करेंगे। बता दें कि एन एस एस शिविर में 52 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं।



Comments