BREAKING NEWS:

बेटियों को सशक्त बनाना ही विकसित समाज की नींव : सीडीपीओ बालम राम वर्मा

Image
  जोगिंदर नगर, 09 जुलाई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्राहल में छात्राओं के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बालम राम वर्मा ने की। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक राहुल ठाकुर ने छात्राओं को करियर काउंसिलिंग के महत्व, विभिन्न रोजगार एवं उच्च शिक्षा के अवसरों तथा अपने लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रंजना ने व्यक्तिगत स्वच्छता (पर्सनल हाइजीन), संतुलित जीवनशैली और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बालम राम वर्मा ने छात्राओं को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मदर टेरेसा योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना, बेटी है अनमोल योजना, मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना, महिला स्वयं रोजगार योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं के उद्देश्य एवं लाभों से अवगत कराया।...

राजकीय महाविद्यालय जोगिन्दर नगर को मिली बहुउद्देशीय सभागार की सुविधा साढ़े दस करोड़ रूपये की लागत से निर्मित हुआ है सभागार, मुख्य मंत्री ने किया लोकार्पण


 जोगिन्दर नगर, 21 अक्तूबर-राजीव गांधी स्मारक राजकीय महाविद्यालय जोगिन्दर नगर को बहुउद्देशीय सभागार की सुविधा मिल गई है। लगभग साढ़े 10 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित इस सभागार का लोकार्पण मुख्य मंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गत दिनों जोगिन्दर नगर प्रवास के दौरान किया है। जोगिन्दर नगर कॉलेज को इस बहुउद्देशीय सभागार की सुविधा मिल जाने से संस्थान को अपनी विभिन्न तरह की गतिविधियों के संचालन में लाभ मिलेगा।

इस बहुउद्देशीय सभागार की सुविधा प्राप्त हो जाने से कॉलेज विद्यार्थियों को परीक्षा देने सहित अन्य विभिन्न तरह की गतिविधियों के आयोजन का सीधा लाभ मिलेगा। इस सभागार में एक साथ जहां लगभग 600 विद्यार्थियों को परीक्षा देने की सुविधा मिलेगी तो वहीं खेलकूद, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों के आयोजन के लिए एक बेहतरीन स्थान भी प्राप्त हुआ है। सबसे महत्वपूर्ण बात तो यह है कि मौसम खराब होने की स्थिति में जहां कॉलेज को अपनी विभिन्न गतिविधियों के संचालन में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा तो वहीं विभिन्न परीक्षाओं के आयोजन के लिए एक बेहतरीन स्थान की सुविधा भी प्राप्त हुई है।  

वर्तमान में कॉलेज प्रशासन को विभिन्न परीक्षाओं के संचालन के लिए विभिन्न क्लासरूम का इस्तेमाल करना पड़ता है। इससे जहां दूसरे विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित होती है तो वहीं विभिन्न सांस्कृतिक व अन्य गतिविधियों के आयोजन को लेकर भी इन्हीं क्लासरूम का इस्तेमाल करना पड़ता है। लेकिन अब कॉलेज को बहुउद्देशीय सभागार की सुविधा प्राप्त हो जाने से कॉलेज प्रशासन सहित शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को सीधा लाभ प्राप्त होगा।




Comments