BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लड भड़ोल व चौंतड़ा में किया एड्स बारे जागरूक


 जोगिंदर नगर 14 अक्टूबर : राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी हिमाचल प्रदेश व सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आज लडभड़ोल व चौंतड़ा में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एच.आई.वी./एड्स बारे लोगों को जागरूक किया गया। सूचना एवं जन संपर्क विभाग से अनुमोदित बाबा कमलाहिया सांस्कृतिक कला मंच धर्मपुर के कलाकारों ने गीत, संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को एड्स संक्रमण व रोकथाम के बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की।

कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों का मनोरंजन करते हुए एचआईवी व एड्स संक्रमण के मुख्य कारण बताते हुए जानकारी दी कि एड्स शारीरिक यौन संबंध, खुन चढाने, गर्भवती महिला से उसके बच्चे में, संक्रमित सिरिंज के माध्यम से फैलता है। इसके अलावा 1097 टोल फ्री नंबर, एच आई वी/ एड्स एक्ट 2017 जैसी विस्तृत जानकारी भी अपने गीत,संगीत के माध्यम से लोगों को दी।


Comments