BREAKING NEWS:

बेटियों को सशक्त बनाना ही विकसित समाज की नींव : सीडीपीओ बालम राम वर्मा

Image
  जोगिंदर नगर, 09 जुलाई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्राहल में छात्राओं के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बालम राम वर्मा ने की। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक राहुल ठाकुर ने छात्राओं को करियर काउंसिलिंग के महत्व, विभिन्न रोजगार एवं उच्च शिक्षा के अवसरों तथा अपने लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रंजना ने व्यक्तिगत स्वच्छता (पर्सनल हाइजीन), संतुलित जीवनशैली और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बालम राम वर्मा ने छात्राओं को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मदर टेरेसा योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना, बेटी है अनमोल योजना, मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना, महिला स्वयं रोजगार योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं के उद्देश्य एवं लाभों से अवगत कराया।...

जरूरी सूचना आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 29 अक्तूबर को निर्धारित साक्षात्कार स्थगित


जोगिन्दर नगर, 24 अक्तूबर-
बाल विकास परियोजना चौंतड़ा के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 29 अक्तूबर को निर्धारित साक्षात्कार प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दिया गया है।

इस बारे जानकारी देते हुए सी.डी.पी.ओ. चौंतड़ा बी.आर. वर्मा ने बताया कि बाल विकास परियोजना चौंतड़ा के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के रिक्त पड़े कुल 14 पदों जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 5 तथा सहायिका के 9 पद शामिल हैं के लिये आगामी 29 अक्तूबर को साक्षात्कार निर्धारित किए गए थे। जिन्हें प्रशासनिक कारणों के चलते आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है।

Comments