BREAKING NEWS:

बेटियों को सशक्त बनाना ही विकसित समाज की नींव : सीडीपीओ बालम राम वर्मा

Image
  जोगिंदर नगर, 09 जुलाई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्राहल में छात्राओं के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बालम राम वर्मा ने की। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक राहुल ठाकुर ने छात्राओं को करियर काउंसिलिंग के महत्व, विभिन्न रोजगार एवं उच्च शिक्षा के अवसरों तथा अपने लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रंजना ने व्यक्तिगत स्वच्छता (पर्सनल हाइजीन), संतुलित जीवनशैली और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बालम राम वर्मा ने छात्राओं को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मदर टेरेसा योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना, बेटी है अनमोल योजना, मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना, महिला स्वयं रोजगार योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं के उद्देश्य एवं लाभों से अवगत कराया।...

जोगिन्दर नगर में आपदा जोखिम न्यूनीकरण समर्थ-2024 के तहत मॉक ड्रिल आयोजित खेल मैदान परिसर में भूकंप, आगजनी एवं भूस्खलन को लेकर किया पूर्वाभ्यास

 


जोगिंदर नगर, 14 अक्तूबर:* आपदा जोखिम न्यूनीकरण अंतर्राष्ट्रीय दिवस समर्थ-2024 के तहत आज खेल मैदान परिसर (नया मेला ग्राउंड) जोगिन्दर नगर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। तहसीलदार जोगिन्दर नगर डॉ. मुकुल शर्मा की अध्यक्षता में भूकंप, आगजनी एवं भूस्खलन की स्थिति में आपदा की दृष्टि से पूर्वाभ्यास किया गया। इस पूर्वाभ्यास में अग्निशमन, होमगार्ड, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, राजस्व सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

इस मॉक ड्रिल के दौरान भूकंप की स्थिति में इमारत के भीतर फंसे लोगों का होमगार्ड व अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने सफल रेस्क्यू किया। साथ ही प्रभावित लोगों को मौके पर ही स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के चिकित्सकों एवं अन्य पैरा मेडिकल स्टॉफ ने प्राथमिक उपचार प्रदान किया। इसी दौरान आगजनी की घटना के दौरान बचाव को अपनाए जाने वाले विभिन्न कदमों पर भी पूर्वाभ्यास किया गया। साथ ही भूस्खलन की स्थिति में भी चलाए जाने वाले विभिन्न राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर भी मॉक ड्रिल आयोजित की गई।

इस मौके पर तहसीलदार जोगिन्दर नगर डॉ. मुकुल शर्मा ने कहा कि इस मॉक ड्रिल को आयोजित करने का प्रमुख उद्देश्य किसी आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर पूर्वाभ्यास करना था। साथ ही विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित कर राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर उठाए जाने वाले कदमों का भी पूर्वाभ्यास करना रहा। इसके अलावा इस मॉक ड्रिल के माध्यम से लोगों को विभिन्न तरह की आपदाओं के दौरान अपनाए जाने वाले कदमों के प्रति जागरूकता का संदेश भी देना रहा। नया व पुराना मेला मैदान परिसर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किये लोग* 

सूचना एवं जन संपर्क विभाग से अनुमोदित सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप बरोटी धर्मपुर के कलाकारों ने जोगिन्दर नगर के पुराना व नये मेला ग्राउंड परिसर में गीत, संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विभिन्न आपदाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया।







Comments