BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

हिम फ्लावर पब्लिक सीनियर स्कैंडरी स्कूल लड़ भडोल में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया , जिसका शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास उपाध्याय ने दीप प्रज्जवलित कर किया,

 


लडभड़ोल:- हिम फ्लावर पब्लिक सीनियर स्कैंडरी स्कूल लड़ भडोल में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया , जिसका शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य  विकास उपाध्याय ने दीप प्रज्जवलित कर किया, आज हिम फ्लॉवर प्रागंण कृष्ण की अठखेलियों से ओत प्रोत दिखा , इस अवसर पर कान्हा और राधा कृष्ण की सुन्दर झांकी निकाली वही स्कूल परिसर में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया , स्कूल के नर्सरी से बारहवीं कक्षा तक के सभी बच्चों ने कृष्ण की लीलाओं का गुणगान करके कार्यक्रम को अति सुंदर बना दिया वहीं नन्हे मुन्ने बच्चों ने राधा कृष्ण  बनकर सभी की वाह वाही लूटी l वहीं नवमी कक्षा के बच्चों ने कृष्ण ओर सुदामा की झांकी बनाकर "अरे द्वारपालो उस कन्हैया से कह दो "भक्तिमय भजन पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करके सभी को अपनी ओर आकर्षित किया , विद्यालय के सभी कक्षाओं के बच्चे कृष्ण और गोपियों के रंग में रंगे दिखे l स्कूल के बच्चों ने रंगारंग भक्तिमय प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरी l इस अवसर पर कान्हा , राधा और कृष्ण  बने छात्रों को सम्मानित भी किया गया lइस अवसर पर सभी बच्चों को फलों का प्रसाद भी बांटा गया l वही विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक प्यार चंद राणा, अंचल शर्मा, करतार जग्गी, ममता ठाकुर, आशा, डिंपल, रवीना, मोनिका, स्वीटी, ममता शर्मा, निशा, राजीव, शिल्पा, सचिन, गौरव राणा, सचिन ठाकुर, रानी, शबनम, मीना, प्रेमलता, रेखा, जयोति, तनु, राजकुमारी, अहिल्या, सपना पवना आदि भी मौजूद रहे l












Comments