BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

बी.डी.ओ.चौंतड़ा ने किया 'ओडीएफ प्लस मॉडल विलेज प्लास्टिक कलेक्शन' कार्य का शुभारंभ इस कार्य की पूर्णता के लिए ग्राम पंचायतों के साथ-साथ कारगर सिद्ध होगा महिला शक्ति का सहयोग


 जोगिन्दर नगर, 22 अगस्त : खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय चौंतड़ा से आज 'ओडीएफ प्लस मॉडल विलेज प्लास्टिक कलेक्शन' कार्य का शुभारंभ किया गया। इस कार्य में खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित विभिन्न पंचायतों के ग्राम संगठनों व स्वयं सहायता समूहों ने भाग लिया।

इस बात की पुष्टि करते हुए बी.डी.ओ. चौंतड़ा सरवन कुमार ने बताया कि 'ओडीएफ प्लस मॉडल विलेज प्लास्टिक कलेक्शन' अभियान की आज शुरुआत की गई। इस दौरान बी.डी.ओ. कार्यालय परिसर तथा आसपास के क्षेत्र का प्लास्टिक एकत्रीकरण किया गया। उन्होंने विकास खण्ड चौंतडा की समस्त ग्राम पंचायतों में स्वयं सहायता समूहों से अपनी भागीदारी सुनिश्चित बनाने का आग्रह किया गया तथा प्रतिदिन के प्लास्टिक एकत्रण रिपोर्ट एकत्रित करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि इस कार्य की पूर्णता के लिए ग्राम पंचायतों के साथ-साथ महिला शक्ति का सहयोग कारगर सिद्ध होगा। 

उन्होंने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रीकरण का कार्य स्वच्छता वालंटियर्स, पंचायत पदाधिकारियों व फील्ड कर्मचारियों के सहयोग से पहले ही शुरू किया जा चुका है। विकास खण्ड चौंतड़ा के प्रत्येक घर से इकट्ठा होने वाले इस प्लास्टिक कचरे को पंचायत, क्लस्टर तथा प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई (पीडब्ल्यूएमयू) तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने के लिए महिला समूहों के साथ-साथ सभी पंचायत प्रतिनिधियों से अपना सकारात्मक सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया है ताकि पंचायतों को प्लास्टिक मुक्त कर प्लास्टिक कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निपटारा सुनिश्चित बनाया जा सके। 


Comments