BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभड़ोल ऊटपुर लंगा में घर से बाहर आते ही गिर गया मकान, जान बची पर बेघर बुजुर्ग महिला


लडभड़ोल तहसील क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। ग्राम पंचायत ऊटपुर के गांव लंघा में स्लेटपोश मकान बारिश से ढहा गया हैं। लंघा निवासी विमला देवी पत्नी रमेश चंद के स्लेटपोश मकान के तीन कमरे भारी बारिश के भेंट चढ हैं। घर के इर्द-गिर्द मलबा ही मलबा पड़ हुआ हैं। जानकारी के अनुसार विमला देवी देर रात अकेले ही इस मकान में सो रही थी। उसी दौरान विमला देवी उठी और भारी बारिश के बीच बाहर आ गई और उस दौरान यह स्लेटपोश मकान गिर गया। बता दे की अकेले ही इस मकान में यह बुजुर्ग महिला रहती हैं और यह बुजुर्ग महिला बेघर हो गई है। ग्राम पंचायत ऊटपुर के प्रधान संजय चौहान सहित राजस्व विभाग के पटवारी सुनील कुमार ने घर का जायजा और रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंप दी हैं। ऊटपुर पंचायत के प्रधान संजय चौहान ने बताया कि बुजुर्ग महिला इस स्लेटपोश मकान रहती हैं और उसके पति और बेटे की बहुत साल पहले ही मौत हो गई हैं। उन्होंने प्रशासन से इस बुजुर्ग महिला के लिए मकान बनाने और उचित मुआवजा देने की मांग की हैं। तहसीलदार लडभड़ोल उर्मिला सुमन ने बताया कि मौके में जाकर जायजा लिया और पीडित बुजुर्ग महिला को प्रशासन की ओर से 5000 रुपये की फौरी राहत प्रदान गई हैं।







Comments