BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

पुलिस चौकी लडभड़ोल में पति द्वारा पत्नी के साथ मारपीट करने और गाली-गलोच करने का मामला सामने आया है।

                         सांकेतिक फोटो
 लडभड़ोल :-पुलिस चौकी लडभड़ोल में पति द्वारा पत्नी के साथ मारपीट करने और गाली-गलोच करने का मामला सामने आया है। लडभड़ोल पुलिस चौकी में दी गई शिकायत में खद्दर पंचायत के गांव मगयाल निवासी विवाहिता ने रविवार को बताया कि जब वह अपने घर में महिला मंडल के पास कुछ कार्य कर रही थी तो,उस दौरान उसके पति ने तैश में आकर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौच करने लगा। विवाहिता ने जैसे तैसे करके अपनी जान बचाई। जहां विवाहिता को उसके पति ने बुरी तरह जख्मी भी कर दिया। विवाहिता द्वारा अपने पति की शिकायत पुलिस लडभड़ोल में दर्ज करवा दी हैं। लडभड़ोल पुलिस ने भारतीय नागरिक संहिता की धारा 126 (2),15(2),352 के तहत मामला दर्ज किया गया हैं। इस बार में कार्यकारी डीएसपी संजीव गौतम ने बताया कि पति द्वारा पत्नी के साथ मारपीट और गाली-गलौच करने का मामला दर्ज हुआ है और पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।


Comments