BREAKING NEWS:

लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

Image
लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार विश्व हिन्दू परिषद जिला जोगिंद्रनगर के द्वारा रविवार को लडभड़ोल क्षेत्र के प्राचीन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर दलेड में भड़ोल प्रखंड की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता विहिप जोगिंद्रनगर के जिलाध्यक्ष करण कटोच ने की। बैठक की शुरुआत में मंदिर के महंत लाल गिरी महाराज का विशेष आशीर्वाद व मार्गदर्शन उपस्थित सदस्यों को प्राप्त हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष करण कटोच ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 19 मार्च से वर्ष प्रतिपदा तक सभी प्रखंडों में 'राम महोत्सव' के कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा मातृ शक्ति और दुर्गा वाहिनी द्वारा सीता नवमी का पर्व मनाया जाएगा। वहीं, 2 अप्रैल को बजरंग दल के कार्यकर्ता हनुमान जयंती मनाएंगे। इसके साथ ही 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 'धर्म रक्षा' कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विहिप ने समस्त हिन्दू समाज से इन धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। बैठक के दौरान...

मण्डी जिला में इन्दिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के लिए 1500-1500 रुपये देने की प्रक्रिया शुरू


 मण्डी जिला में इन्दिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के लिए 1500-1500 रुपये देने की प्रक्रिया शुरू


कल्याण विभाग को 6019 आवेदकों के लिए 2.7 करोड़ रुपये की राशि हो चुकी है प्राप्त-अपूर्व देवगन  


मंडी, 12 जून इन्दिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा आदर्श आचार संहिता से पूर्व 16 मार्च तक योजना के अन्तर्गत प्राप्त समस्त आवेदन पत्रों को स्वीकृति प्रदान कर दी है।  इस स्वीकृति के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 की प्रथम तिमाही हेतु 1500 रुपये प्रतिमाह की दर से जिलेवार राशि का आवंटन भी कर दिया गया है।

उपायुक्त मंडी  अपूर्व देवगन  ने बताया कि जिला मंडी में इन्दिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के अर्न्तगत प्रदेश में आदर्श आचार संहिता से पूर्व 6019 आवेदन प्राप्त हुए थे।  इन सभी 6019 आवेदनों को सरकार द्वारा मंजूर कर लिया गया है और इसके लिए   कल्याण विभाग को  2,70,85,583 रु की राशि जिला मंडी हेतु प्राप्त भी हो गई है।

  उन्होंने  ने  बताया कि आचार संहिता लागू होने से पहले प्राप्त आवेदनों के दस्तावेजों की जांच तहसील कल्याण अधिकारियों  द्वारा की जा रही है। जांच उपरांत 3187 मामले तहसील कल्याण  अधिकारियों  से प्राप्त हो चुके है और इन्हें  स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि 2832 आवेदनों  की जांच तहसील कल्याण  अधिकारियों  द्वारा आगामी एक दो दिनो मे पूर्ण कर ली जाएगी। जांच उपरांत इन आवेदनों को भी  स्वीकृति प्रदान कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि लाभार्थियों को राशि का भुगतान करने की प्रक्रिया आरम्भ की जा चुकी है तथा आगामी दिनों में लाभार्थियों के खातों  में 4500 रु प्रति लाभार्थी जमा हो जाएंगे ।

Comments