BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

संभावित आपदा को लेकर जोगिन्दर नगर में 14 जून को होगी मॉक ड्रिल: मनीश चौधरी आपदा प्रबंधन के तहत गठित घटना प्रतिक्रिया टीम (आईआरटी) बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम ने दी जानकारी


 जोगिन्दर नगर, 12 जून: एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने कहा कि संभावित आपदा को लेकर आगामी 14 जून को जोगिन्दर नगर में मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इस दौरान बादल फटने की घटना को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित होगी। बादल फटने की घटना के बाद उत्पन्न स्थिति तथा राहत व बचाव कार्यों को लेकर इस मॉक ड्रिल में विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी शामिल होंगे। एसडीएम आज आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत गठित उपमंडल स्तरीय घटना प्रतिक्रिया टीम (आईआरटी) बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी भी आपदा के दौरान जान माल के नुकसान को कम करने में घटना प्रतिक्रिया टीम (आईआरटी) की अहम भूमिका हो जाती है। घटना प्रतिक्रिया टीम का प्रमुख कार्य जहां समय पर राहत व बचाव कार्य को शुरू करना होता है तो वहीं जान माल के नुकसान को भी कम करना रहता है। उन्होंने बताया कि 14 जून को जोगिन्दर नगर में बादल फटने की घटना को लेकर मॉकड्रिल का आयोजन होगा। उन्होंने आईआरटी टीम के सभी विभागीय सदस्यों को इस महत्वपूर्ण मॉक ड्रिल में शामिल होने के निर्देश दिये।
मनीश चौधरी ने कहा कि मॉक ड्रिल के दौरान संभावित आपदा के उपरान्त शुरू किये जाने वाले विभिन्न राहत व बचाव कार्यों को लेकर विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करना है। इस तरह की प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सभी विभागों के सामूहिक प्रयासों से ही समयबद्ध कार्य किया जा सकता है। उन्होंने मॉक ड्रिल के दौरान सभी विभागीय अधिकारियों को अपनी मशीनरी एवं अन्य जरूरी सामान के साथ शामिल होने के भी निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि किसी भी प्राकृतिक आपदा के समय घटना प्रतिक्रिया टीम सबसे पहले कार्य शुरू करती है। ऐसे में आईआरटी में शामिल सभी विभागीय अधिकारी आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत निर्देशित भूमिका व कार्यों को बेहतर तरीके से जाने व समझें। इससे न केवल उन्हें इस तरह की घटनाओं से निपटने एवं कार्य करने में आसानी होगी बल्कि समयबद्ध राहत व बचाव कार्य को शुरू करने में भी मदद मिलेगी।  
बैठक में राजस्व, पुलिस, होमगार्ड, अग्रिशमन, एचआरटीसी, लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, खाद्य उपभोक्ता एवं नागरिक आपूर्ति, महिला एवं बाल विकास, सूचना एवं जन संपर्क विभाग तथा नगर परिषद के अधिकारी शामिल हुए।
बैठक में तहसीलदार जोगिन्दर नगर डॉ. मुकुल शर्मा, नायब तहसीलदार प्रिंस धीमान, विनय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।




Comments