BREAKING NEWS:

लड़भड़ोल महाविद्यालय में एचआईवी जागरूकता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Image
राजकीय महाविद्यालय लड़भड़ोल में रेड रिबन क्लब के सौजन्य से 'एचआईवी एवं संबंधित मुद्दे: भ्रांतियों और गलतफहमियों का निवारण' विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला एवं अतिथि व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मुनीश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को इस संवेदनशील विषय के प्रति जागरूक करना और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना था। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ. मीनाक्षी ने विद्यार्थियों को एचआईवी से जुड़े विभिन्न पहलुओं, बचाव के तरीकों तथा सही जानकारी के महत्व के बारे में विस्तार से मार्गदर्शित किया। कार्यक्रम की संयोजिका एवं रेड रिबन क्लब की प्रभारी प्रो. अनीता ने मुख्य वक्ता सहित सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को धन्यवाद दिया।

खुशखबरी! फगला कनहारग वाया माकान सड़क निर्माण हेतु भूमि पूजन के लिए पहुंचेंगे प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर ।


लडभड़ोल (मिंटू शर्मा) ग्राम पंचायत कथोण फगला कनहारग माकन सड़क का भूमि पूजन शुक्रवार 17 नवंबर 2023 को सुबह 11:30 बजे प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर  ।  के कमलो द्वारा होगा। आप सभी क्षेत्रवासी आमंत्रित है। इस सड़क के निर्माण से कई गांव लभावित होंगे।

Comments