BREAKING NEWS:

लड़भड़ोल महाविद्यालय में एचआईवी जागरूकता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Image
राजकीय महाविद्यालय लड़भड़ोल में रेड रिबन क्लब के सौजन्य से 'एचआईवी एवं संबंधित मुद्दे: भ्रांतियों और गलतफहमियों का निवारण' विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला एवं अतिथि व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मुनीश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को इस संवेदनशील विषय के प्रति जागरूक करना और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना था। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ. मीनाक्षी ने विद्यार्थियों को एचआईवी से जुड़े विभिन्न पहलुओं, बचाव के तरीकों तथा सही जानकारी के महत्व के बारे में विस्तार से मार्गदर्शित किया। कार्यक्रम की संयोजिका एवं रेड रिबन क्लब की प्रभारी प्रो. अनीता ने मुख्य वक्ता सहित सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को धन्यवाद दिया।

राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल में 'इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब' द्वारा मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

 


राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल में युवा विद्यार्थियों में निर्वाचन संबंधी जागरूकता को बढ़ाने के लिए महाविद्यालय के 'इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब' द्वारा मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में नेहा, स्वाति व मुस्कान क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। इस कार्यक्रम का आयोजन 'इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब' की संयोजिका डॉ. प्रीति की देखरेख में संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है तथा लोकतंत्र की मजबूती के लिए ये जरूरी है कि हमारे देश के नागरिक अपने अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक व सजग हों। इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रतिभागियों सहित समस्त आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।


Comments

Post a Comment