BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभड़ोल गोरा में नई कैंटीन के भवन का विधिवत रूप से पूर्व सैनिक लीग इकाई के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा की अगुवाई में यह भूमि पूजन किया गया।



लडभड़ोल ( मिंटू शर्मा) पूर्व सैनिक लीग इकाई लडभड़ोल ने गोरा में  नई कैंटीन के भवन का विधिवत रूप से पूर्व सैनिक लीग इकाई के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा की अगुवाई में यह भूमि पूजन किया गया।वहीं भारी संख्या में पूर्व सैनिक लीग इकाई लडभड़ोल के सदस्य भी मौजूद रहे।वहीं भूमि दान देने वाले भारतीय सेना से सेवानिवृत अमर सिंह चौहान भी विशेष रूप से वहां मौजूद रहे जहां पूर्व सैनिक लीग इकाई ने उनका आभार भी प्रकट किया।पूर्व सैनिक लीग इकाई के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने बताया कि लडभड़ोल तहसील क्षेत्र के पूर्व सैनिको को इस भूमि पूजन की शुभकामनाएं।उन्होंने बताया कि  हम सबने मिलकर कई दशकों से प्रयास किया और उसका परिणाम आज दुनियां के सामने है।जिसमें कई पूर्व सैनिक आज हमारे साथ इस दुनियां में नही हैं,और उनका भी पूर्व सैनिक लीग इकाई को काफी से हो रहा है।उन्होंने भूमि दान करने वाले भारतीय सेना से सेवानिवृत अमर सिंह चौहान का आभार एवम् धन्यवाद व्यक्त किया।उन्होंने बताया कि हमेशा पूर्व सैनिक के लिए इकाई ऋणी रहेगी।





Comments