BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

जरूरी सूचना गरीब परिवारों की महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन मुहैय्या कराने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा पूर्व में चलाई गई प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना एक बार फिर से शुरू हो गयी है।


लडभड़ोल (मिंटू शर्मा)
गरीब परिवारों की महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन मुहैय्या कराने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा पूर्व में चलाई गई *प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना* एक बार फिर से शुरू हो गयी है। बता दें कि *उज्ज्वला 2.0 योजना* के तहत एक बार फ़िर ग्रामीण व शहरी इलाकों में महिलाओं को *मुफ्त गैस कनेक्शन* वितरित किए जाएंगे। योजना के अंतर्गत एससी, एसटी, पिछड़ी जाति, प्रवासी मजदूर इत्यादि परिवारों की महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन वितरित किए जाएंगे।
लडभड़ोल क्षेत्र की ज़रूरतमंद महिलाएं जिनके पास गैस कनेक्शन नहीं है और जिन्होंने पहले उज्ज्वला योजना का लाभ नहीं उठाया है *महामाया गैस एजेंसी लडभड़ोल* में जाकर फार्म भरकर मुफ्त गैस कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकती हैं।
योजना से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए 9418100733, 8219928733, 01908278111 पर संपर्क कर जानकारी पा सकते हैं।

Comments