BREAKING NEWS:

ग्राम पंचायत दलेड से प्रधान पद के उम्मीदवार सुमिता उर्फ रेनू ने अपना समर्थन अपनी नजदीकी दूसरी जानकार महिला सन्नो देवी को समर्थन दिया।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) पंचायत चुनावो के  चलते तहसील लडभड़ोल क्षेत्र की  ग्राम  पंचायत दलेड महिला प्रधान पद के दावेदार  सुमिता उर्फ रेनू जो पिछले कई दिनों से  अपने समर्थन के लिए लोगों से मिलजुल  रही थी अपने पक्ष में मतदान के लिए अपीले  कर रही थी। लेकिन नामांकन पत्र भरते वक्त  उनको ऐसा झटका लगा कि वह सपने में भी  नहीं सोच सकती थी। जानकारी के अनुसार  ग्राम पंचायत दलेड से प्रधान पद से  उम्मीदवार सुमिता उर्फ रेनू जब अपना  नामांकन पत्र कार्यालय पहुंची। वहां पर  उनको मायुसी का सामना करना पड़ा। कर  नहीं आ रहा जब वह पर्चा दाखिल करने  वाली ही थी। जब उनको पता चला की  वोटर लिस्ट में उनका नाम ही नहीं है। इस  कारण उन्हें अपने प्रधान पद की दावेदारी से  वंचित रहना पड़ा। उन्होंने संबंधित विभाग  पर भी लापरवाही करने की बात कही। और  उसके चलते उन्होंने अपनी नजदीकी दूसरी  जानकार महिला सन्नो देवी  को अपना  समर्थन देकर चुनाव के लिए मैदान में उतार  दिया सभी क्षेत्रवासी सन्नो देवी को प्रधान...

लडभड़ोल न्यू मार्केट मे सोमवार शाम देर रात को एक बाहरी राज्य का व्यक्ति फोन पर बात करते-करते दो मंजिला से गिरा।


लडभड़ोल क्षेत्र में देर रात एक बाहरी राज्य के एक व्यक्ति के दो मंजिला से गिरने का मामला सामने आया है।आपको बता दें कि राधेश्याम 22 वर्षीय निवासी रामपुर बिहार जोकि लडभड़ोल के नई मार्किट रहता है ने सोमवार रात को जब फोन वह पर बात कर रहा था तो इस दौरान इस बाहरी राज्य के व्यक्ति का पैर फिसला और दो मंजिला मकान से गिरने से घायल हो गया,और व्यक्ति को काफी ज्यादा चोटें आई है।वहीं स्थानीय निवासियों द्वारा उस व्यक्ति को नागरिक अस्पताल लडभड़ोल लाया गया।जहाँ ड्यूटी पर तैनाज डॉ अपराजिता ने व्यक्ति का प्राथमिक उपचार दिलाया।व्यक्ति की हालत को देखते हुए 108 एंबुलेंस के माध्यम से नागरिक अस्पताल पालमपुर रेफर कर दिया कर गया।वहीं लडभड़ोल पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है।इस बारे में पुलिस चौकी प्रभारी लडभड़ोल अनिल कटोच ने बताया कि पुलिस को बाहरी राज्य के एक व्यक्ति का दो मंजिल से गिरने की सूचना मिली है और जिस पर पुलिस ने तुरंत प्रभाव से कार्रवाई अमल में लाना शुरू कर दिया है।

Comments