BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

एनसीसी कैंडेट्स ने रैली निकालकर दिया "स्वच्छता की करो तैयारी, गंदगी से बढ़े बीमारी" का संदेश


लडभड़ोल:-(मिंटू शर्मा)  स्वच्छता अभियान के तहत आज राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल  के 25 एनसीसी कैंडेट्स ने जागरूकता रैली निकालकर "स्वच्छता की करो तैयारी, गंदगी से बढ़े बीमारी"   का संदेश दिया
 2 एचपी बटालियन मंडी के दिशा निर्देश एनसीसी के विद्यार्थियों ने यह रैली निकाली
जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत लडभड़ोल के प्रधान मीनाक्षी देवी ने बताया कि आज पूरे भारतवर्ष में स्वच्छता का अभियान चला है जिसको मद्देनजर आज  एनसीसी कैंडेट्स ने  स्कूल भवन तथा लडभड़ोल  बाजार की साफ सफाई की और जागरूकता  रैली निकाल कर लोगों को जागरूक भी किया
क्योंकि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का भी स्वच्छ भारत का सपना था
इस मौके पर ग्राम पंचायत लडभड़ोल की प्रधान मीनाक्षी देवी, वार्ड मेंबर शेर सिंह
तथा लेक्चर प्रताप सिंह ठाकुर मौजूद रहे

Comments