BREAKING NEWS:

बेटियों को सशक्त बनाना ही विकसित समाज की नींव : सीडीपीओ बालम राम वर्मा

Image
  जोगिंदर नगर, 09 जुलाई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्राहल में छात्राओं के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बालम राम वर्मा ने की। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक राहुल ठाकुर ने छात्राओं को करियर काउंसिलिंग के महत्व, विभिन्न रोजगार एवं उच्च शिक्षा के अवसरों तथा अपने लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रंजना ने व्यक्तिगत स्वच्छता (पर्सनल हाइजीन), संतुलित जीवनशैली और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बालम राम वर्मा ने छात्राओं को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मदर टेरेसा योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना, बेटी है अनमोल योजना, मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना, महिला स्वयं रोजगार योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं के उद्देश्य एवं लाभों से अवगत कराया।...

सांसद प्रतिभा सिंह 31 अक्तूबर को जोगिन्दर नगर विस क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगी


 जोगिन्दर नगर, 29 अक्तूबर-मंडी से लोकसभा सांसद प्रतिभा सिंह 31 अक्तूबर को जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगी।
इस दौरान वे प्रातः: साढ़े दस बजे खुड्डी में सांसद निधि के तहत निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खुड्डी के गेट का लोकार्पण करेंगी तथा जन समस्याएं सुनेंगी। इसके बाद प्रातः: साढ़े 11 बजे खद्दर में राजकीय उच्च पाठशाला खद्दर के स्कूल भवन का उद्घाटन करेंगी तथा जन समस्याएं सुनेंगी।
सांसद प्रतिभा सिंह इसी दिन दोपहर दो बजे भूतपूर्व सैनिक लीग लडभड़ोल के साथ बैठक करेंगी तथा जन समस्याएं सुनेंगी। इसके उपरांत साढ़े तीन बजे करसाल तथा साढ़े चार बजे पंडोल में जन समस्याएं सुनेंगी तथा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी।

Comments