BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

फोटोयुक्त मतदाता सुचियों का प्रारूप 27 अक्तूबर से निरीक्षण के लिए रहेगा उपलब्ध

 


जोगिन्दर नगर, 20 अक्तूबर-31 जोगिंदर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की फोटोयुक्त मतदाता सूची अहर्ता तिथि एक जनवरी 2024 के आधार पर 27 अक्टूबर से पुनरीक्षण हेतु आम जनमानस के लिए उपलब्ध रहेगी। यह मतदाता सूची जोगिंदर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रों तथा निर्वाचक व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालयों में भी उपलब्ध रहेगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम जोगिंदर नगर कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि 27 अक्टूबर से 9 दिसंबर 2023 तक सभी मतदान केन्द्रों तथा निर्वाचक व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालयों में दावे व आक्षेप दाखिल किए जा सकते हैं। इस दौरान सभी मतदान केंद्रों में विशेष अभियान तारीखों 28 व 29 अक्तूबर तथा 18 व 19 नवंबर को राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटो सहित दावे व आक्षेप प्राप्त किए जाएंगे। 26 दिसंबर को प्राप्त दावे व आक्षेपों का निपटारा किया जाएगा तथा 5 जनवरी 2024 को फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के इस विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान सभी पात्र नागरिक अपने मतदान केंद्र में जाकर मतदाता सूचियों का निरीक्षण कर लें। साथ ही पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने तथा अपात्रों के नाम सूची से हटवाने में भी अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करने का आहवान किया है।
उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत ही आगामी 26 अक्तूबर को प्रात: साढ़े 10 बजे सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक निर्धारित की गई है। उन्होंने बैठक में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों या उनके प्रतिनिधियों से बैठक में भाग लेने का भी आह्वान किया है।

Comments