BREAKING NEWS:

बेटियों को सशक्त बनाना ही विकसित समाज की नींव : सीडीपीओ बालम राम वर्मा

Image
  जोगिंदर नगर, 09 जुलाई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्राहल में छात्राओं के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बालम राम वर्मा ने की। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक राहुल ठाकुर ने छात्राओं को करियर काउंसिलिंग के महत्व, विभिन्न रोजगार एवं उच्च शिक्षा के अवसरों तथा अपने लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रंजना ने व्यक्तिगत स्वच्छता (पर्सनल हाइजीन), संतुलित जीवनशैली और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बालम राम वर्मा ने छात्राओं को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मदर टेरेसा योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना, बेटी है अनमोल योजना, मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना, महिला स्वयं रोजगार योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं के उद्देश्य एवं लाभों से अवगत कराया।...

लडभड़ोल का पड़ोसी जिला कांगड़ा बैजनाथ की बेटी ने 25वीं ऑल इंडिया कुमार सुरिंदरा शूटिंग नेशनल चैंपियनशिप में चौथा रैंक किया हासिल


लडभड़ोल (मिंटू शर्मा)
बैजनाथ की आंचल राणा ने 25वीं ऑल इंडिया कुमार सुरिंदरा शूटिंग नेशनल चैंपियनशिप में चौथा रैंक हासिल किया हैl इस प्रतियोगिता का आयोजन कुफरी मे हुआlआंचल ने बताया कि इस से भी ज्यादा मेहनत करके मेडल हासिल करेगी,और बैजनाथ सहित प्रदेश का नाम रोशन करेगीlआंचल 15 साल की है, हिमालय शूटिंग टीम मे वो 10 मीटर और 25 मीटर पिस्टल का फायर करती हैl वो अब 66वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारी कर रही है, आंचल ने बताया कि वो भारती विद्यापीठ में अपनी शिक्षा ले रही है, और स्कूल भी उनका सहयोग करता हैl आंचल ने कहा कि आज की बेटियां किसी से कम नहीं है, और मेहनत करके सब कुछ हासिल कर सकती हैंl इंसान को कभी हार नहीं माननी चाहिएl आंचल ने इससे पहले भी काफी पदक राज्य स्तर में हासिल किए हैl वो 5 बार राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुकी है, उन्होंने अपनी शूटिंग की प्रैक्टिस हिमालयन शूटिंग एकेडमी से हासिल की हैl आंचल ने कहा कि कि काफी बच्चे नेशनल खेल चुके हैंlआंचल ने इसका श्रेय अपने दादा दादी प्रमोद राणा ललिता राणा को दिया हैlआंचल ने बताया कि बच्चों को नशे से दूर रहना चाहिए, और खेल की तरफ ध्यान देना चाहिएl खेलें आदमी को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत करती हैl

Comments