BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभड़ोल पुलिस ने नशा माफिया पर नकेल कसते हुए अवैध शराब बरामद की है।


 लडभड़ोल पुलिस सोमवार 11 सितंबर 2023  ने नशा माफिया पर नकेल कसते हुए अवैध शराब बरामद की है।पुलिस चौकी लडभड़ोल की टीम ने देर रात बैजनाथ-कांडापतन मार्ग में धुरण पुल के पास नाके के दौरान 8 पेटी देशी शराब और दो पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद कर करवाई पुलिस ने अमल में लाई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार लडभड़ोल पुलिस टीम को गुप्त सूचना के आधार पर जानकारी मिली की देर रात एक बैजनाथ की तरफ से आ रही एक अल्टो गाड़ी एचपी 12जी5570 गाड़ी मालिक शेर सिंह निवासी सांडा से नाके के दौरान आठ पेटी देशी शराब और दो पेटी अंग्रेजी शराब बरामद करने में पुलिस ने कामयाबी हासिल की है।बता दे कि लडभड़ोल पुलिस रोजाना तरह गश्त पर थी तो इस दौरान एक बैजनाथ की तरफ से लडभड़ोल आ रही अल्टो गाड़ी को रुकने का इशारा किया तो उसमें पुलिस ने अवैध शराब बरामद कर पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।मामले की पुष्टि करते हुए जोगिंदरनगर थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि लडभड़ोल पुलिस ने नाके के दौरान एक व्यक्ति से 10 पेटी अवैध शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम के तहत पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Comments