BREAKING NEWS:

ऊटपुर निवासी दलेर सिंह वरिष्ठ लेखाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त

Image
जोगिंद्रनगर,31 मई: उपमंडल के ऊटपुर (लडभड़ोल) से सबंध रखने वाले दलेर सिंह वरिष्ठ लेखाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हो गए। बता दें कि दलेर सिंह ने (केंद्रीय सिविल लेखा सेवा) में बतौर वरिष्ठ लेखा अधिकारी (राजपत्रित प्रथम श्रेणी) वित्त मंत्रालय भारत सरकार में 36 वर्षों तक अपनी सेवाएं दी। रविवार को दिल्ली से पैतृक निवास स्थान ऊटपुर पहुंचने पर दलेर सिंह का पारिवारिक सदस्यों व अन्य परिजनों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए ईश्वर से उनके उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की। जोगिंद्रनगर: वरिष्ठ लेखाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त होकर अपने पैतृक निवास स्थान उटपुर पहुंचने पर दलेर सिंह पारिवारिक सदस्यों के साथ।

उपायुक्त मंडी ने वर्षा प्रभावित खरौण गांव का किया दौरा, प्रभावित परिवारों से मिले कहा....... प्रभावित परिवारों की करेंगे हर संभव मदद,भूस्खलन रोकने को उठाएंगे उचित कदम


 जोगिन्दर नगर, 28 जुलाई: उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने आज जोगिन्दर नगर उपमंडल की ग्राम पंचायत कस के वर्षा प्रभावित खरौण गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भारी बरसात व भूस्खलन के चलते प्रभावित हुए परिवारों के लोगों से मुलाकात की तथा सरकार की ओर से मिलने वाली हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन भारी बरसात व भूस्खलन के कारण प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनशील है तथा आपदा राहत मैन्युअल के तहत उनकी हर संभव मदद की जाएगी। उन्होने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में इस क्षेत्र को भूस्खलन से बचाने के लिए तकनीकी तौर पर हर संभव कदम उठाए जाएंगे ताकि भविष्य में यहां रह रहे ग्रामीण सुरक्षित हो सकें। उन्होंने इस संबंध में एसडीएम को एक सप्ताह के भीतर तकनीकी तौर पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए ताकि जल्द आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा सके।
इस मौके पर एसडीएम जोगिन्दर नगर कृष्ण कुमार शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कस पंचायत के प्रधान व संबंधित वार्ड के पंचायत सदस्य तथा भूस्खलन से प्रभावित परिवारों के सदस्यगण मौजूद रहे।
-

Comments