BREAKING NEWS:

लडभड़ोल (चलोटी) के अभिषेक ठाकुर को एनसीसी योगदान के लिए राज्यपाल सम्मान, क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा

Image
लडभड़ोल( मिन्टु शर्मा) 8 फ़रवरी 2026 (वीर खड़का ) लडभड़ोल के छात्र अभिषेक ठाकुर को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए माननीय राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। यह उपलब्धि न केवल अभिषेक ठाकुर बल्कि उनके परिवार, शिक्षण संस्थानों और पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। अभिषेक ठाकुर, श्री शिव कुमार एवं श्रीमती सरोज कुमारी के सुपुत्र हैं, जो लड भड़ोल के चलोटी गांव से संबंध रखते हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भारती विद्या पीठ, बैजनाथ से प्राप्त की तथा बारहवीं कक्षा की शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बैजनाथ से पूरी की। वर्तमान में वे पंडित संत राम डिग्री कॉलेज, बैजनाथ से बीसीए की पढ़ाई कर रहे हैं। अभिषेक ठाकुर को प्राप्त यह सम्मान क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह संदेश देता है कि समर्पण, मेहनत और अनुशासन से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है। अभिषेक ठाकुर 5 एचपी बटालियन एनसीसी, धर्मशाला के कैडेट हैं, जो शिमला ग्रुप के अंतर्गत आत...

लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत भडोल के गांव ग्वाला में एक महिला के पेड से गिरने का मामला सामने आया है।


 लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत भडोल के गांव ग्वाला में एक महिला के पेड से गिरने का मामला सामने आया है।मिली जानकारी के अनुसार ग्वाला निवासी गटां देवी 50वर्षीय महिला बुधवार को अपने गांव में ही आम लेने गई थी तो वह आम के पेड़ में चढी हुई थी तो उसी दौरान उसका पांव फिसल गया और वह पेड़ से नीचे आ गिरी जिससे महिला का जबडा टूट गया है और महिला को काफी चोटें आई है। इस घटना की सूचना मिलते ही गांववासी मौके पर पहुंचे और परिजनों द्वारा निजी गाड़ी के माध्यम से महिला को सिविल अस्पताल लडभड़ोल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों द्वारा उसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल पालमपुर रेफर कर दिया गया है।इस बारे में सिविल की मेडिकल ऑफिसर डॉ अपराजिता ने बताया कि ग्वाला में एक महिला पेड से गिरने से घायल हुई है और महिला को प्राथमिक उपचार सिविल अस्पताल लडभड़ोल में दिया गया है।उन्होंने बताया कि महिला का जबड़ा टूट गया है,और महिला की नाजुक हालत को देखते हुए 108 एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल पालमपुर रैफर कर दिया गया है।

Comments