BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंडोल लहराया जीत का परचम 🏆

Image
 🏆 राजकीय  वरिष्ठ माध्यमिक   पाठशाला  पंडोल  अंडर-19 बॉयज़ टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया । विद्यालय की टीम ने कबड्डी में हिम फ्लॉवर पब्लिक सीनियर सेकंडरी को हरा कर  कबड्डी की विजेता बनी | इस शानदार उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रविंदर भलारिया ने खिलाड़ियों का विद्यालय परिसर में भव्य स्वागत किया। उन्होंने बच्चों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनकी सफलता की खुशी मनाई तथा उन्हें भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।प्रधानाचार्य ने बताया कि  कबड्डी की यह ट्राफी 20 वर्षों बाद इस विद्यालय के हासिल की है |  इस शानदार उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत DPE श्री अतुल शर्मा जी के कुशल मार्गदर्शन तथा विद्यार्थियों की अथक मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है।  इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और सभी ने खिलाड़ियों को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कथौण पंचायत में एससी-एसटी अधिनियम 1989 के तहत जागरूकता शिविर आयोजित*

 


*लडभड़ोल (जोगिन्दर नगर), 18 जुलाई-* तहसील लडभड़ोल के अंतर्गत ग्राम पंचायत कथौण में तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय लडभड़ोल के सौजन्य से अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति अत्याचार निरोधक अधिनियम-1989 के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान मधु देवी ने की।
इस बारे जानकारी देते हुए कनिष्ठ कार्यालय सहायक तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय लडभड़ोल विनोद कुमार ने बताया कि आज ग्राम पंचायत कथौण में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम-1989 के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में उपस्थित लोगों को अधिनियम की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही कल्याण विभाग के माध्यम से लोगों के कल्याणार्थ चलाई जा रही  सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्वर्ण जयंती आश्रय योजना, अंतरजातीय विवाह पुरस्कार योजना, दिव्यांग विवाह पुरस्कार योजना, अनुवर्ती कार्यक्रम, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना तथा दिव्यांग छात्रवृति योजना की भी विस्तृत जानकारी दी।
शिविर में पुलिस विभाग की ओर से हेड कांस्टेबल विपिन कुमार एसी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम-1989 के तहत विभिन्न कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी लोगों के बीच रखी।  
इस मौके पर स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान मधु देवी के अतिरिक्त उप प्रधान किशोरी लाल, पंचायत सचिव पूर्ण सिंह ठाकुर एवं स्थानीय पंचायत सदस्यगण भी मौजूद रहे।




Comments