BREAKING NEWS:

लड़भड़ोल महाविद्यालय में एचआईवी जागरूकता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Image
राजकीय महाविद्यालय लड़भड़ोल में रेड रिबन क्लब के सौजन्य से 'एचआईवी एवं संबंधित मुद्दे: भ्रांतियों और गलतफहमियों का निवारण' विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला एवं अतिथि व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मुनीश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को इस संवेदनशील विषय के प्रति जागरूक करना और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना था। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ. मीनाक्षी ने विद्यार्थियों को एचआईवी से जुड़े विभिन्न पहलुओं, बचाव के तरीकों तथा सही जानकारी के महत्व के बारे में विस्तार से मार्गदर्शित किया। कार्यक्रम की संयोजिका एवं रेड रिबन क्लब की प्रभारी प्रो. अनीता ने मुख्य वक्ता सहित सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को धन्यवाद दिया।

कोरम के अभाव में नहीं हो सका एमसी जोगिन्दर नगर के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव


 जोगिन्दर नगर,09 मई-नगर परिषद जोगिन्दर नगर में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद रिक्त पड़े इन दोनों पदों के लिये आज चुनाव निर्धारित किया गया था। नियमानुसार पर्याप्त कोरम के अभाव में आज अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव नहीं हो सका। एसडीएम जोगिन्दर नगर ने अब कल यानि कि 10 मई को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव के लिए नगर परिषद की पुन: बैठक निर्धारित की है।
इस बात की पुष्टि करते हुए एसडीएम जोगिन्दर नगर कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि नगर परिषद जोगिन्दर में रिक्त हुए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के पदों को भरने के लिये आज चुनाव निर्धारित किया गया था। लेकिन कोरम के अभाव में यह चुनावी प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। उन्होने बताया कि नियमानुसार बैठक में सात निर्वाचित पार्षदों में से पांच का उपस्थित होना आवश्यक था। लेकिन बैठक में केवल चार पार्षद ही उपस्थित रहे। उन्होने बताया कि नियमानुसार अब अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की यह चुनावी प्रक्रिया कल यानि कि 10 मई को पुन: निर्धारित की गई है।
उल्लेखनीय है कि गत 11 अप्रैल को नगर परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद ये दोनों पद रिक्त हो गए थे। नगर परिषद जोगिन्दर नगर में कुल सात निर्वाचित पार्षद हैं जिनमें से आज केवल चार पार्षदों ने ही अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।


 

Comments