BREAKING NEWS:

लड़भड़ोल महाविद्यालय में एचआईवी जागरूकता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Image
राजकीय महाविद्यालय लड़भड़ोल में रेड रिबन क्लब के सौजन्य से 'एचआईवी एवं संबंधित मुद्दे: भ्रांतियों और गलतफहमियों का निवारण' विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला एवं अतिथि व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मुनीश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को इस संवेदनशील विषय के प्रति जागरूक करना और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना था। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ. मीनाक्षी ने विद्यार्थियों को एचआईवी से जुड़े विभिन्न पहलुओं, बचाव के तरीकों तथा सही जानकारी के महत्व के बारे में विस्तार से मार्गदर्शित किया। कार्यक्रम की संयोजिका एवं रेड रिबन क्लब की प्रभारी प्रो. अनीता ने मुख्य वक्ता सहित सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को धन्यवाद दिया।

लडभड़ोल में महामाया भारत गैस सर्विस लडभड़ोल द्वारा एक एलपीजी सेफ्टी कैम्प का आयोजन किया गया


 लडभड़ोल, 8 मई: सक्षम (संगरक्षण क्षमता) महोत्सव मनाते हुए सोमवार को भारती ज्ञानपीठ पब्लिक स्कूल लडभड़ोल में महामाया भारत गैस सर्विस लडभड़ोल द्वारा एक एलपीजी सेफ्टी कैम्प का आयोजन किया गया इसी के साथ कक्षा नौवीं, दसवीं के बच्चों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। निबंध का शीर्षक था "ऊर्जा संगरक्षण-नेट जीरो की ओर" और इस निबंध लेखन प्रतियोगिता में करीब 25 बच्चों ने भाग लिया। गैस एजेंसी के मैनेजर काली दास ने बताया कि एजेंसी द्वारा विभिन्न पंचायतों में सेफ्टी कैम्प लगाए जाते हैं जिसमे गैस, रेगुलेटर आदि का सही उपयोग, रखरखाव और आपातकाल स्थिति के बारे में लोगों को जागरूक किया जाता है। बताया कि सोमवार को भारती ज्ञान पीठ में यह कैम्प लगाया था और इसके साथ निबंध लेखन भी आयोजित किया गया था। इसके बाद सभी लोगों ने पेट्रोलियम उत्पादों के संगरक्षण हेतु प्रतिज्ञा भी ली। इस दौरान गैस एजेंसी के एमडी अनिमेष अवस्थी, मैनेजर काली दास, स्कूल के प्रबंधक जितेन शर्मा व स्टाफ भी मौजूद रहा।





Comments