BREAKING NEWS:

लड़भड़ोल महाविद्यालय में एचआईवी जागरूकता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Image
राजकीय महाविद्यालय लड़भड़ोल में रेड रिबन क्लब के सौजन्य से 'एचआईवी एवं संबंधित मुद्दे: भ्रांतियों और गलतफहमियों का निवारण' विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला एवं अतिथि व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मुनीश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को इस संवेदनशील विषय के प्रति जागरूक करना और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना था। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ. मीनाक्षी ने विद्यार्थियों को एचआईवी से जुड़े विभिन्न पहलुओं, बचाव के तरीकों तथा सही जानकारी के महत्व के बारे में विस्तार से मार्गदर्शित किया। कार्यक्रम की संयोजिका एवं रेड रिबन क्लब की प्रभारी प्रो. अनीता ने मुख्य वक्ता सहित सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को धन्यवाद दिया।

लडभड़ोल: पंचतत्व में विलीन हुआ बीआरओ का जवान संतोष ठाकुर, गांव में शोक की लहर




लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत खद्दर के गांव खद्दर निवासी संतोष ठाकुर आयु 39 वर्ष पुत्र रोशन लाल ठाकुर जोकि सीमा सड़क सुरक्षा संगठन में बतौर चालक के पद पर सेवारत हैं तो उनका गत वीरवार को पदम से वापसी आते समय सिंगला टॉप पर अचानक तबीयत बिगड़ने से सांस की दिक्कत आने लगी थी।जिन्हें साथियों द्वारा केलांग के अस्पताल पहुंचाया गया था जहां पर चिकित्सा द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था संतोष कुमार का शव बीते शुक्रवार देर रात उनके गांव खद्दर पहुंचा शव पहुंचते ही गांव में हाहाकार मचा गया और सारा गांव सदमे में डूब गया शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ संतोष ठाकुर का अंतिम संस्कार कर दिया गया उनके पार्थिव शरीर को उनके इकलौते बेटे 10 वर्षीय अक्षित ठाकुर ने दी इसी के साथ वहां पर मौजूद प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर  संतोष कुमार व तहसीलदार मेघना गोस्वामी प्रशासनिक अधिकारियों पुलिस प्रशासन अधिकारियों कर्मियों सहित सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की!संतोष ठाकुर के अंतिम संस्कार के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों सहित पुलिस प्रशासन के डीएसपी सरकाघाट कुलदीप जोगिंदरनगर कार्यवाहक थाना प्रभारी गोविंद राम जोगिंद्रनगर तहसीलदार मुकुल शर्मा एसआई अनिल कुमार पूर्व जिला परिषद सदस्य संजीव शर्मा मौजूद रहे।इस मौके पर पुलिस प्रशासन द्वारा संतोष ठाकुर के पार्थिव शरीर को सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित कर दी गई।


Comments