BREAKING NEWS:

लड़भड़ोल महाविद्यालय में एचआईवी जागरूकता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Image
राजकीय महाविद्यालय लड़भड़ोल में रेड रिबन क्लब के सौजन्य से 'एचआईवी एवं संबंधित मुद्दे: भ्रांतियों और गलतफहमियों का निवारण' विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला एवं अतिथि व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मुनीश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को इस संवेदनशील विषय के प्रति जागरूक करना और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना था। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ. मीनाक्षी ने विद्यार्थियों को एचआईवी से जुड़े विभिन्न पहलुओं, बचाव के तरीकों तथा सही जानकारी के महत्व के बारे में विस्तार से मार्गदर्शित किया। कार्यक्रम की संयोजिका एवं रेड रिबन क्लब की प्रभारी प्रो. अनीता ने मुख्य वक्ता सहित सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को धन्यवाद दिया।

लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत ऊटपुर के गांव ओच में मुंडन संस्कार कार्यक्रम में शामिल हो रहे लोगों पर जंगली मधुमक्खियों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है।


 लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत ऊटपुर के गांव ओच में मुंडन संस्कार कार्यक्रम में शामिल हो रहे लोगों पर जंगली मधुमक्खियों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है।मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को ओच में करीब 20 लोगों पर जंगली मधुमक्खियों ने हमला कर दिया है।आपको बता दें कि ओच गांव के साथ लगती जगह कोटलू में मुंडन संस्कार के लिए शामिल होने के लिए गए हुए थे तो उसी दौरान जंगली मधुमक्खियों के एक झुंड ने इन 20 लोगों पर हमला कर घायल कर दिया।लोगों ने अपनी जान भागकर बचाई।स्थानीय लोगों ने मौके पर 108 एंबुलेंस हेल्पलाइन पर कॉल की गई जिसके बाद करीब आधे घंटे बाद सिविल अस्पताल संधोल से 108 एंबुलेंस ओच गांव पहुंची।आपको बता दें कि करीब 18 लोगों का उपचार 108 में तैनात कर्मचारियों द्वारा किया गया।जबकि दो घायलों को निजी गाड़ी के माध्यम से नागरिक अस्पताल लडभड़ोल लाया गया!जहां पर चिकित्सकों द्वारा उन्हें उपचार दिया गया।नागरिक अस्पताल में तैनात डॉ अंकुश भारद्वाज ने बताया कि दो लोगों को प्राथमिक उपचार कर भेज दिया गया है।इस बारे में लडभड़ोल तहसीलदार मेघना गोस्वामी ने कहा कि मामले की जानकारी उन्हें मिली है लोगों को उपचार दिलाया गया है उन्होंने कहा कि नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

Comments