BREAKING NEWS:

लड़भड़ोल महाविद्यालय में एचआईवी जागरूकता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Image
राजकीय महाविद्यालय लड़भड़ोल में रेड रिबन क्लब के सौजन्य से 'एचआईवी एवं संबंधित मुद्दे: भ्रांतियों और गलतफहमियों का निवारण' विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला एवं अतिथि व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मुनीश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को इस संवेदनशील विषय के प्रति जागरूक करना और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना था। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ. मीनाक्षी ने विद्यार्थियों को एचआईवी से जुड़े विभिन्न पहलुओं, बचाव के तरीकों तथा सही जानकारी के महत्व के बारे में विस्तार से मार्गदर्शित किया। कार्यक्रम की संयोजिका एवं रेड रिबन क्लब की प्रभारी प्रो. अनीता ने मुख्य वक्ता सहित सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को धन्यवाद दिया।

लडभडोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुलाह के अंतर्गत व्यास नदी स्थित चुल्ला रै फैर में देर रात 67 वर्षीय एक बुजुर्ग का शव मिले का समाचार प्राप्त हुआ है


लडभडोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुलाह के अंतर्गत व्यास नदी स्थित चुल्ला रै फैर में देर रात 67 वर्षीय एक बुजुर्ग का शव मिले का समाचार प्राप्त हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़भडोल पुलिस को दूरभाष के दौरान मिली सूचना के अनुसार पता चला कि किसी व्यक्ति ने व्यास नदी में बुजुर्ग का शव देखा तो उसने उसकी जानकारी लडभड़ोल पुलिस दो दी।सूचना मिलते ही लडभड़ोल पुलिस चौकी प्रभारी राय सिंह राणा अपने पुलिस दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।वहीं इनके साथ ग्राम पंचायत तुलाह की प्रधान सविता कुमारी ने घटनास्थल पर पहुंची।जिसके बाद पुलिस के जवानों में सुरेंद्र कुमार बलदेव और सुशील चौहान स्थानीय लोगों में ज्योति ने शव को कंधे में उठाकर करीब 1किलोमीटर तक पैदल शव को कडी मशक्कत के बाद सडक तक पहुंचाया‌।वही आपको बता दें कि इस शव की शिनाख्त भी पुलिस द्वारा कर दी गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्मपुर उपमंडल के तहत पड़ने वाले सिद्धपुर के एक बुजुर्ग श्याम लाल पुत्र मदनलाल 67 वर्षीय के रूप में गई है।आपको बता कि यह बुजुर्ग 7 से 8 दिन पहले सिद्धपुर क्षेत्र से लापता हो गया था।वही जानकारी के अनुसार शव की शिनाख्त बुजुर्ग के भतीजे द्वारा की गई है!लडभड़ोल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जोगिंदरनगर ले जाया गया है।जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पधर संजीव सूद ने बताया कि शव की शिनाख्त कर ली गई है औऱ मामलें की छानबीन की जा रही हैं।

Comments