BREAKING NEWS:

लड़भड़ोल महाविद्यालय में एचआईवी जागरूकता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Image
राजकीय महाविद्यालय लड़भड़ोल में रेड रिबन क्लब के सौजन्य से 'एचआईवी एवं संबंधित मुद्दे: भ्रांतियों और गलतफहमियों का निवारण' विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला एवं अतिथि व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मुनीश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को इस संवेदनशील विषय के प्रति जागरूक करना और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना था। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ. मीनाक्षी ने विद्यार्थियों को एचआईवी से जुड़े विभिन्न पहलुओं, बचाव के तरीकों तथा सही जानकारी के महत्व के बारे में विस्तार से मार्गदर्शित किया। कार्यक्रम की संयोजिका एवं रेड रिबन क्लब की प्रभारी प्रो. अनीता ने मुख्य वक्ता सहित सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को धन्यवाद दिया।

अरूणाचल में शहीद हुआ मंडी के सरध्वार गांव का संदीप कुमार


 अरूणाचल में शहीद हुआ मंडी के सरध्वार गांव का संदीप कुमार
सेना की तरफ से परिजनों को मिली सूचना, घर पर छाया मातम
शहीद संदीप कुमार के छोटे भाई संजय कुमार ने दी जानकारी
कहा- वहां क्या घटना हुई है इसकी नहीं दी है पूरी जानकारी

लडभड़ोल न्यूज
मंडी : जिला मंडी के बल्ह उपमंडल के तहत आने वाले सरध्वार गांव का 30 वर्षीय संदीप कुमार अरूणाचल में शहीद हो गया है। संदीप कुमार की शहादत की सूचना उसके परिजनों को आज शाम करीब चार बजे सेना की तरफ से आए फोन से प्राप्त हुई है। यह फोन संदीप कुमार के पिता हीरा लाल को आया था, जिसके बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। संदीप के छोटे भाई संजय ने इस बात की पुष्टि की है। संजय ने बताया कि अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि उसके भाई की शहादत कैसे हुई है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

संदीप 10 वर्षों से सेना के ईएमई कोर में तैनात था और इन दिनों असम में तैनाती मिली हुई थी। वहां से अरूणाचल भेजा गया था। एक महीना पहले ही संदीप अपनी छुट्टियां काटकर वापिस डयूटी पर लौटा था। संदीप अपने पीछे पत्नी, डेढ़ वर्ष का बच्चा और माता-पिता को छोड़ गया है। संदीप की शहादत की खबर पूरे इलाके में आग की तरफ फैल गई है और सभी अपने क्षेत्र के रणबांकुरे की शहादत पर गमगीन नजर आ रहे हैं। संदीप का छोटा भाई संजय भी सेना में ही कार्यरत है और इन दिनों हैदराबाद में तैनात है। संजय छुट्टियों पर घर आया हुआ है।

Comments