BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

आशा कार्यकर्ता का साक्षात्कार स्थगित, अब 2 मई को होगा आयोजित

संकेतिक फोटो  

 जोगिन्दर नगर, 25 अप्रैल-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चौंतड़ा में आज यानि कि 25 अप्रैल को निर्धारित आशा कार्यकत्र्ता के साक्षात्कार को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। अब यह साक्षात्कार आगामी 2 मई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंतड़ा में पुन: आयोजित किया जाएगा।
यह जानकारी खंड चिकित्साधिकारी लडभड़ोल डॉ. ए.के. सिंह ने दी। जानकारी रहे कि चिकित्सा खण्ड लड़भड़ोल के अंतर्गत आशा वर्कर के रिक्त कुल दो पदों को भरा जाना है। जिनमें ग्राम पंचायत सैंथल-पड़ेन के अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र कोहरा में एक तथा ग्राम पंचायत भडय़ाड़ा के अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र डोहग में भी एक पद शामिल हैं।

Comments