BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

ROAD SAFETY! राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भगेहङ लंगेसर में हुआ रोड सेफ्टी विषय पर क्विज और पेंटिंग कंपटीशन, जागरूकता रैली का हुआ आयोजन!


 शनिवार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भगेहङ लंगेसर में हुआ रोड सेफ्टी विषय पर क्विज और पेंटिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। ड्राइंग कंपटीशन में गुंजन प्रथम, पलक द्वितीय तथा अंशिका और दीक्षा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में स्वस्तिक शर्मा, गुंजन और अंशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय प्रधानाचार्य सुनील दत्त शर्मा तथा प्रवक्ता संजय कुमार चौधरी ने विद्यार्थियों को रोड सेफ्टी से संबंधित जानकारी दी। प्रधानाचार्य ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण किया। तदोपरांत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।






Comments