BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

रविवार को ग्राम पंचायत लडभड़ोल के महिला मंडल कुणी में सीएफ़एल फेसिलेटर रीना जोशी की अध्यक्षता में वित्तिय साक्षरता कैम्प का आयोजन किया गया।


लडभडोल :- रविवार को ग्राम पंचायत लडभड़ोल के महिला मंडल कुणी में  सीएफ़एल फेसिलेटर रीना जोशी की अध्यक्षता में वित्तिय साक्षरता कैम्प का आयोजन किया गया। इस दौरान कैम्प में करीब 25 महिलाओं ने भाग लिया। इस वित्तिय साक्षरता कैम्प में सीएफएल फेसिलेटर लडभड़ोल, रीना जोशी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, पेंशन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, एटीएम कार्ड, डेबिट कार्ड, ऑनलाइन लेन देन व बैंक द्वारा चलाई जा रही विभिन्न बचत स्कीमों की जानकारी महिलाओं को दी। इसके अलावा ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव बारे भी लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान सीएफएल फेसिलेटर सहित महिला मंडल कुणी की प्रधान ( सीमा देवी) सरीता सुनिता नीतू इन्द्रा लता  व अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Comments