BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

ग्राम पंचायत सिमस के निर्धन परिवार से संबध वाले किडनी पीडित सुनील कुमार को मदद की दरकार हैं।


लडभडोल :- ग्राम पंचायत सिमस के निर्धन परिवार से संबध वाले किडनी पीडित सुनील कुमार को मदद की दरकार हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव सिमस निवासी सुनील कुमार 38 वर्षीय पुत्र कृष्ण चंद ने अपनी दुख भरी दास्तान बया करते हुए शनिवार को कहा कि वे पिछले कई सालों से किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं।जिसके उपचार के लिए उनकी जीवन भर की जमा पूँजी ख़त्म हो गई हैं।उन्होंने कहा कि आगामी उपचार एवं टेस्टों के लिए बिल्कुल भी धन  नहीं हैं,और वह बिल्कुल लाचार हो चुके हैं।उन्होंने समस्त क्षेत्र एवं प्रदेश के दानी सज्जनो से मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि उनकी छोटी दो बेटियां है,और धर्मपत्नी भी अस्वस्थ रहती है।इस बारे में ग्राम पंचायत सिमस के प्रधान विवेक जसवाल ने बताया कि सुनील पिछले कई सालों से किडनी की बीमारी से पीडित हैं,और पहले गांव और क्षेत्रवासियों की मदद से इस व्यक्ति का उपचार करवाया गया था।लेकिन अब चिकित्सकों द्वारा इसका शीघ्र उपचार ऑपरेशन आदि की सलाह दी गई।जिसमें चिकित्सकों के अनुसार अगर शीघ्र उपचार नहीं करवाया गया तो पीडित सुनील कुमार के साथ कुछ हो सकता हैं।उन्होंने कहा कि सुनील कुमार और उनकी बेटियों और बीमारी से पीडित उनकी पत्नी भविष्य में पालन पोलन लिए क्षेत्र में प्रदेशवासियों से सुनील कुमार के उपचार के लिए मदद करने की अपील की है।ताकि सुनील कुमार का उपाचार समय पर हो सकते और वह अपने परिवार का पालन पोषण कर सकते है।उन्होंने कहा कि उनका नाम -सुनील कुमार खाता न यूको बैंक 30750110011041 और आईएफसी कोड-UCBA0003075 इस प्रकार हैं।


Comments