BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

बी.पी.एस स्कूल ने आग से झुलसे युवक को भेजे 50473 रूपए मंडी से समाजसेवी निपुण मल्होत्रा ने भेजे 11000 रूपए पी.जी.आई में उपचाराधीन बरोट के कृष्ण कुमार के उपचार को चाहिए चार लाख


जोगिंदरनगर,30 जनवरी: बरोट गांव से सबंध रखने वाले आग से झुलसे निर्धन परिवार के नौजवान युवक की मदद के लिए विभिन्न संस्थाएं व स्कूल आगे आए हैं। शहर के दयानंद भारतीय पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल जोगिंदरनगर के बच्चों व स्टाफ ने ङ्क्षजदगी और मौत की जंग लड़ रहे पी.जी.आई चंडीगढ़ में उपचाराधीन 22 साल के युवक कृष्ण कुमार के उपचार केलिए 50473 रूपए की राशि एकत्रित करके कृष्ण कुमार के पिता जगदीश कुमार के

बैंक अकाऊंट में भेजी है। स्कूल के चेयरमैन ओम मरवाह व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश ठाकुर ने कहा कि भविष्य में भी स्कूल ऐसे जरूरतमंद लोगों की मदद
के लिए हमेशा आगे रहेगा और उन्होंने कृष्ण कुमार के शीघ्र स्वास्थय लाभ की कामना की। कृष्ण कुमार के उपचार के लिए चार लाख रूपए की आवश्यकता है। कृष्ण कुमार के पिता जगदीश कुमार व माता रूमला देवी ने कहा कि दानी सजन्नों से उन्हें आर्थिक सहायता की जरूरत है। उधर, मंडी से सबंध रखने
वाले स्व. समाजसेवक चंद्रेश मल्होत्रा के पुत्र समाजसेवी निपुण मल्होत्रा ने भी अपनी और से कृष्ण कुमार की माता रूमला देवी को 11000 रूपए की राशि
गूगल पे के माध्यम से भेजी है। निपुण मल्होत्रा मुम्बई में अपना बिजनेस करते हैं परंतु अपने पिता की मौत के बाद अपने पिता के अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए वे दिन-रात गरीबों की सेवा में लगे रहते हैं। निपुण मल्होत्रा किसी भी जरूरतमंद की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं।

Comments