BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंडोल लहराया जीत का परचम 🏆

Image
 🏆 राजकीय  वरिष्ठ माध्यमिक   पाठशाला  पंडोल  अंडर-19 बॉयज़ टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया । विद्यालय की टीम ने कबड्डी में हिम फ्लॉवर पब्लिक सीनियर सेकंडरी को हरा कर  कबड्डी की विजेता बनी | इस शानदार उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रविंदर भलारिया ने खिलाड़ियों का विद्यालय परिसर में भव्य स्वागत किया। उन्होंने बच्चों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनकी सफलता की खुशी मनाई तथा उन्हें भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।प्रधानाचार्य ने बताया कि  कबड्डी की यह ट्राफी 20 वर्षों बाद इस विद्यालय के हासिल की है |  इस शानदार उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत DPE श्री अतुल शर्मा जी के कुशल मार्गदर्शन तथा विद्यार्थियों की अथक मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है।  इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और सभी ने खिलाड़ियों को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लांगणा के सिक्योरिटी वेकेशन के लगभग 33 छात्र-छात्राओं द्वारा दमकल चौकी जोगिंदरनगर का एक दिवसीय भ्रमण किया गया।


 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लांगणा के सिक्योरिटी वेकेशन के लगभग 33 छात्र-छात्राओं द्वारा दमकल चौकी जोगिंदरनगर का एक दिवसीय भ्रमण किया गया। इस भ्रमण मैं सिक्योरिटी इंचार्ज विनोद कुमार अनिल कुमार व विजय कुमार शारीरिक शिक्षक की अगुवाई में दमकल चौकी ले जाया गया जहां छात्र छात्राओं को दमकल विभाग द्वारा बारीकी से आगजनी जैसी घटनाओं से बचाव संबंधित टिप्स भी दिए। दमकल विभाग के प्रभारी शेर सिंह सकलानी द्वारा छात्र-छात्राओं को आपदा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्राकृतिक आपदा के बारे में मॉकड्रिल भी करवाई गई।छात्र छात्राओं में इस भ्रमण को लेकर काफी उत्साह देखा गया।


Comments