BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान पर व्याख्यान का आयोजन

 


राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय के रोड सेफ्टी क्लब द्वारा एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसके तहत स्थानीय पुलिस चौकी के अधिकारी मुख्य स्रोत व्यक्ति के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में अधिकतर सड़क दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण मोबाइल का इस्तेमाल तथा नशे की आदत है। गाड़ी चलाते समय इन दोनों से दूरी सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में सहायक सिद्ध होगी। इस अवसर पर रोड सेफ्टी क्लब के संयोजक डॉ. अमित कोड़ा ने बताया कि सही मायने में विद्यार्थियों के सहयोग से ही सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान की सफलता सुनिश्चित हो पाएगी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमें सड़क नियमों का पालन करते हुए अपने व दूसरों के बहुमूल्य जीवन को बचाने का प्रयास करना चाहिए।

 

Comments