BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

शानन पॉवर प्रोजेक्ट पर लिखी पुस्तक एसडीएम जोगिन्दर नगर को भेंट की पंजाब बिजली बोर्ड के अभियन्ता गुर गौरव सिंह ने लिखी है पुस्तक, ऐतिहासिक तथ्यों को किया है समाहित


 जोगिन्दर नगर, 30 दिसम्बर-एसडीएम जोगिन्दर नगर डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा को जोगिन्दर नगर के ऐतिहासिक शानन पॉवर प्रोजेक्ट पर लिखी पुस्तक शानन पॉवर प्रोजेक्ट  लेगेसी ऑफ कर्नल बी.सी. बैटी को आज पुस्तक के लेखक अभियंता गुर गौरव सिंह ने भेंट किया। एसडीएम से मुलाकात कर पुस्तक के लेखक एवं पंजाब बिजली बोर्ड के सहायक अभियन्ता गुर गौरव सिंह ने एसडीएम कार्यालय जोगिन्दर नगर में इस पुस्तक को भेंट किया। गुर गौरव सिंह वर्तमान में पंजाब राज्य के पठानकोट में कार्यरत हैं तथा लगभग दो वर्ष तक उन्होंने शानन पॉवर प्रोजेक्ट में भी अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। इस दौरान अभियन्ता गुर गौरव सिंह के साथ उनके परिजन भी मौजूद रहे।
इस मौके पर एसडीएम डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने लेखक अभियन्ता गुर गौरव सिंह के प्रयासों की सराहना की तथा कहा कि प्रदेश ही नहीं देश के इस ऐतिहासिक पॉवर प्रोजेक्ट के निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी को पुस्तक के रूप में समाहित कर एक बेहतरीन कार्य किया है। उन्होने कहा कि शानन पॉवर हाउस देश का एक ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट है जिसका अपना एक इतिहास है।
उन्होने कहा कि लोगों को इस पॉवर प्रोजेक्ट से जुड़ी तमाम जानकारी अब इस पुस्तक के रूप में आसानी से उपलब्ध रहेगी। 50 से अधिक पृष्ठों में शानन पॉवर प्रोजेक्ट के निर्माण से लेकर संचालन तक जुड़ी तमाम जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। उन्होने कहा कि निश्चित तौर पर यह पुस्तक शानन पॉवर प्रोजेक्ट निर्माण से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों को लोगों तक पहुंचाने में कामयाब होगी तथा इससे हमारे युवा एवं आने वाली पीढ़ी का भी ज्ञानवर्धन होगा।



 

Comments